नई दिल्ली, जुलाई 10 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दक्षिण दिल्ली के 8.8 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण एक कॉरिडोर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन लाने की मांग की है। रेखा गुप्ता ने इसके लिए गडकरी को पत्र लिखकर मांडी रोड को नेशनल हाईवे (एनएच) घोषित करने और इसके विकास का काम एनएचएआई को सौंपने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- UP के 56 गांवों से गुजरेगा 74 km लिंक एक्सप्रेसवे, NCR को नई रफ्तार देगा ये रूटपड़ोसी राज्य को जोड़ता है यह रोड मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि लगभग 8.8 किलोमीटर लंबा मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क कॉरिडोर है। यह छतरपुर मेट्रो स्टेशन के निकट महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-...