नई दिल्ली, मार्च 22 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबजारी का मामला सामने आया है। यहां सिलेंडर जमा कर ऊंचे दामों में बेचने के आरोपों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 33 साल के कृष्ण, 46 साल के दिनेश साहू और 39 साल के मिथिलेश के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने 74 एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ एक परिवहन वाहन और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। पुलिस के मुताबिक ये तीनों अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जमा कर रहे थे और बिना बिल या लाइसेंस के स्थानीय ग्राहकों को इनकी सप्लाई कर रहे थे। आरोप है कि वे सप्लाई में हेरफेर करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए कई भरे हुए सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने के ल...