नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली विधानसभा क्षेत्र में 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़कों की मरम्मत, चौपालों का जीर्णोद्धार, नए सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय और पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने महरौली के लिए कुल 235 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है ताकि बुनियादी सुविधाओं को सुधारा जा सके। योजनाओं में सड़कों की मरम्मत, मल्टी लेवल पार्किंग और आधुनिक अस्पतालों का निर्माण शामिल हैं।होंगे ये विकास के काम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहली बार यह तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए पैसों की कमी न हो। महरौली विधानसभा में आज 135 करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों की शुरुआत कर नागरिक सुविधाओं को मजबूत...