दिल्ली के मयूर विहार में धू-धू कर जला गोदाम, मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली दिल्ली के यमुनापार के मयूर विहार इलाके में वसुंधरा एन्क्लेव स्थित धरमशीला अस्पताल के ठीक पीछे बने एक विशाल गोदाम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। टिन शेड से बने करीब 3000 गज के इस बड़े गोदाम में लकड़ी, पीवीसी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है, जिससे आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।3.30 बजे मिली सूचना दिल्ली फायर सर्विस के नियंत्रण कक्ष को दोपहर करीब 3:30 बजे इस आग की पहली सूचना मिली। अस्पताल के बिल्कुल नजदीक मामला होने के कारण दमकल विभाग ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई की। मौके पर भेजी गईं 16 गाड़ियां शुरुआती तौर पर स्थानीय स्टेशनों से गाड़ियां भेजी गईं, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.