दिल्ली के मंदिरों में रामदूत के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यह सिलसिला गुरुवार रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रसिद्ध से लेकर स्थानीय मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों की साज-सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। जगह-जगह से शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। झां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.