नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग के कारण एक जूता फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की लगभग 16 गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी सुरक्षा और राहत-बचाव के काम में जुटे हैं। राहत की बात यह कि बड़ी दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दमकलकर्मी पानी की बौछारें डालती दिख रही है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...