नई दिल्ली, मार्च 8 -- राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सुल्तानपुर वाटिका के पास मारी गई गोली पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर रोड स्थित राज वाटिका के पास एक युवक को गोली मार दी गई है और वह सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक युवक गंभीर हालत में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत गोली लगने से हुई है। यह भी पढ़ें- 400 मकानों पर बुलड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.