नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- राजधानी दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या के लिए पानी मुहैया कराना एक बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बवाना को अतिरिक्त पानी मुहैया कराने का प्लान बनाया है। यह योजना धरातल पर लागू भी हो गई है। अब इस इलाके के 67 हजार से ज्यादा लोग लाभ उठाने वाले हैं। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के बवाना स्थित 20 MGD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं।13.48 करोड़ में बने प्लांट से होगी सफाई इन प्लांट के बनने में 13.48 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस नए रीसाइक्लिंग प्लांट में पीने योग्य पानी का ट्रीटमेंट होगा और तय मानकों वाला पानी इलाके के लोगों को मुहैया कराया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यह प्लांट पहले नालों में बह जाने वाले High-Turbidity पानी को प...