दिल्ली के बंद घर में मिली 25 वर्षीय युवक की सड़ी हुई लाश, तेज बदबू से हुआ खुलासा
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक बंद कमरे से 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। बदबू महसूस होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान आमिर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।दिहाड़ी मजदूरी करता था युवक, तेज बदबू से खुलासा यह मामला पुल प्रहलादपुर के लालकुआं स्थित चुंगी नंबर दो का है। पुलिस के मुताबिक, आमिर खान यहां एक मकान में किराये पर रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। गुरुवार को उसके कमरे से काफी तेज बदबू आने लगी। आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.