दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मिली एयर इंडिया के पायलट की लाश, बिस्तर पर अचेत पड़े थे
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली के वसंतकुंज नार्थ स्थित फाइव स्टार होटल के कमरे से शुक्रवार को एयर इंडिया के पायलट का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 साल के सन्नी शरद असलदेकर के तौर पर हुई है। मुम्बई निवासी सन्नी गुरुवार को होटल द ग्रैंड में रुके थे। उन्हें शुक्रवार रात 10.30 पर एयरपोर्ट जाना था। एयर इंडिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को सन्नी से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। फिर उन्होंने सन्नी के पायलट भाई को जानकारी दी। भाई ने होटल स्टाफ से सम्पर्क किया। स्टाफ ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मास्टर की से दरवाजा खोला तो देखा कि सन्नी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.