गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जाटोली गांव में दिल्ली के एक परिवार के प्लॉट पर जबरन दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली के सागरपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2022 में जाटोली की ओम कॉलोनी में अपनी पत्नी और बेटी के नाम कुल 405 वर्ग गज के दो प्लॉट खरीदे थे। उनके चचेरे भाई सतबीर का भी वहीं पास में 200 वर्ग गज का प्लॉट है। सोमवार की रात को गुरुग्राम निवासी जगमोहन चौहान ने उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की नियत से दो लोगों को चिनाई के काम पर लगा दिया। आरोपियों ने विनोद और उनके भाई के प्लॉट पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जगमोहन उन्ह...