दिल्ली के पीतमपुरा में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 गिरफ्तार; कैसे करते थे कांड?
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा में चल रहे एक अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यहां से अमेरिका में रहने वाले लोगों को टेक-सपोर्ट स्कैम के जरिए निशाना बनाया जाता था। आरोप है कि गिरोह ने पीड़ितों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी की। यहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी के लिए पीड़ितों के कंप्यूटर में मैलवेयर डालने से लेकर फर्जी बैंक अधिकारियों के जरिए गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी तक की मांग की जाती थी। कई मामलों में उन्हें डराने के लिए FBI और दूसरी अमेरिकी संघीय एजेंसियों के नाम से फर्जी दस्तावेज भी भेजे जाते थे।पीतमपुरा में ऐसे चल रहा था कॉल सेंटर एनडीटीवी की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि IFSO यूनिट ने 21 सितंबर को पीतमपुरा गांव में किराये की एक जगह की तीसरी और चौथी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.