दिल्ली के पीजी हादसे के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी की इमारत गिरने से छात्रों की मौत के विरोध में दिशा छात्र संगठन ने मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों की जर्जर इमारतों की मरम्मत तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सुहानी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया, जबकि प्रियांशु ने देशभर में ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई। चंद्र प्रकाश ने कहा कि इविवि की कई इमारतें और छात्रावास भी जर्जर हैं, जिनकी समय रहते मरम्मत होनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि सुरक्षा संबंधी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अमन, ज्योति, आकाश और विन्द्रेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मां ने बर्थमार्क से बेटे का शव पहचाना, कोई रक्षाबंधन मनाकर लौटा था; सत्य निकेतन के उन परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.