दिल्ली के पास बसने जा रहे 8 नए शहर, 30 मिनट की दूरी; NCR का बड़ा प्लान
नई दिल्ली, जून 11 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का आकार अब और भी बड़ा होने जा रहा है और अंदाज और भी आधुनिक होगा। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) ने दिल्ली के आसपास 5 से 8 नए शहर बसाने का प्रस्ताव तैयार किया है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर 'रीजनल प्लान 2041' का खाका तैयार किया गया है। खास बात यह होगी कि दिल्ली और इन नए शहरों के बीच की दूरी महज 30 मिनट की होगी। एक्सप्रेसवे और हाई स्पीड ट्रेनों के जरिए ऐसा संभव होगा। 16 जून को NCRPB की बैठक से पहले राज्यों के साथ जो योजना साझा की गई है उसके मुताबिक, दिल्ली में भीड़भाड़ कम करने और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मौजूदा बस्तियों के पुनर्विकास और नई बस्तियों के निर्माण का खाका पेश किया गया है। प्लान के मुताबिक 5-8 ग्रीनफील्ड टाउनशिप का प्रस्ताव रखा गया है जो दिल्ली से सटे यूपी, हरियाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.