योगेन्द्र सागर, जुलाई 24 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में ट्रेन को पलटने की साजिश का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रखा गया था। हालांकि, ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सेकंड अमित मेहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे लोको पायलट उमेश कुमार डाउन हरिद्वार-दिल्ली सेक्शन की अप लाइन संख्या-दो पर ट्रेन संख्या-511 का संचालन कर रहे थे। इसी दौरान मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में किलोमीटर संख्या 29/02 के पास उन्हें रेलवे ट्रैक पर लोहे का एक टुकड़ा दिखाई दिया। संभावित ख...