दिल्ली के पार्क में फिर हैवानियत, 10 साल की मासूम बच्ची से रेप; जान लेना चाहता था आरोपी
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- राजधानी दिल्ली में 10 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। एक पार्क में नशेड़ी ने बच्ची के साथ रेप किया। चीखें सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर भारतनगर इलाके की है। इससे पहले आस्था कुंज पार्क में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि 10 साल की बच्ची एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने माता-पिता को बताकर घर से कुछ दूर मामा के घर के लिए निकली। बच्ची ने बताया कि मामा के घर जाने के लिए वह इस्माइल खां पार्क को पार कर रही थी। इसी दौरान वहां नशे में धुत होकर घूम रहे आरोपी ने उसे अकेला देखकर खींच लिया और सुनसान जगह ले गया। वहां उसने बच्ची से रेप किया। इस बीच बच्ची की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.