नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी में पिछले सप्ताह गिरे एक पांच मंजिला मकान के मालिक करीब 60 वर्षीय मोहम्मद अनवर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह हादसे के बाद से ही फरार था। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मंगलवार को बताया कि हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अनवर की बेटी भी शामिल थी। जब यह इमारत गिरी तब अनवर बाहर गया हुआ था। घायलों में उसकी पत्नी, बेटा और तीन साल का पोता भी शामिल थे। यह इमारत 20 साल से भी अधिक पुरानी थी और इसमें ग्राउंड-फ्लोर के ऊपर चार मंजिलें और बनाई गई थीं। आरोप है कि अनवर अपने 25 वर्ग गज मकान के सबसे ऊपरी मंजिल पर किराये पर देने के लिए कमरे बनवा रहा था, जबकि उस मकान की नींव कमजोर थी। हादसे में अनवर का तीन साल का पोता बाल-बाल बच गया। अनवर के घर से करीब 300 मीटर...