दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, पांच बच्चों समेत सात को बचाया
नई दिल्ली, जून 7 -- दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां 3 मंजिला मकान में आग लगने की खबर सामने आई है। इस दौरान कई लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 5 बच्चों समेत सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में केवल एक कुत्ते के घायल होने की खबर सामने आई है और उसे भी बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीसरी मंजिल पर फंसे पांच बच्चों और दो महिलाओं को बचाया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग लगने की सूचना दोपहर 3.39 बजे मिली। मौके पर पांच फायर टेंडर भेजे गए। टीम ने सात लोगों को बचाते हुए 4.05 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.