दिल्ली के नेहरु नगर में ओजोन प्रदूषण सबसे ज्यादा
नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गर्म मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली वालों पर ओजोन प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। यहां पर ऐसे दस इलाकों की पहचान की गई है, जहां इसका स्तर सबसे ज्यादा है। नेहरु नगर इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने पिछले साल एक मार्च से 31 मई तक के सीपीसीबी प्रदूषण डाटा का विश्लेषण कर ओजोन प्रदूषण पर रिपोर्ट तैयार की है। इस विश्लेषण के मुताबिक उपरोक्त अवधि में दिल्ली के कई इलाके ऐसे रहे हैं, जहां ओजोन प्रदूषण देखने को मिला है। इस सूची में नेहरू नगर का इलाका सबसे ऊपर है, क्योंकि यहां पर उपरोक्त अवधि के सभी दिनों यानी 92 दिनों में ओजोन प्रदूषण पाया गया। नजफगढ़ में 82 दिन ऐसे रहे थे। क्या है ओजोन प्रदूषण जमीन की सतह पर पाए जाने वाले ओजोन गैस के कण बेहद नुकसान दायक होते हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.