राजन शर्मा, मार्च 10 -- दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र के जवाहर पार्क इलाके में मंगलवार शाम 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज सिख समुदाय के लोगों ने नेब सराय थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार की मांग की। हालांकि देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।किशोरी को जबरन ले जाने की कोशिश प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने नेब सराय में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को जबरन ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा।आरोपी गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सिख समुदाय के सदस्य नेब सराय थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मां...