नई दिल्ली, मार्च 15 -- छतरपुर स्थित दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटे देखकर पुलिस और दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी। दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर अलग-अलग राज्यों के करीब 50 से अधिक स्टॉल और दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस आगजनी में दुकानदारों का करोड़ों रुपये का सामान नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय बाजार बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार सुबह आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी कई घंटों तक आग ब...