नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणी के अंतर्गत नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए सोमवार को पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला गया। शिक्षा विभाग को इस वर्ष कुल 1,39,524 आवेदन प्राप्त हुए। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदनों की संख्या 1,38,536 है। वहीं, दूसरी ओर विशेष आवश्यकता श्रेणी में 988 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिक्षा निदेशालय में इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रॉ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि विशेष बात यह रही कि अभिभावकों ने स्वयं ड्रॉ निकाला।शिक्षा निदेशालय के मुताबिक इस वर्ष कुल सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.