राहुल मानव, जनवरी 9 -- दिल्ली के निजी स्कूलों के लिए राहत भरी खबर है। एमसीडी प्रशासन से अब उन्हें तीन साल की अवधि के लिए स्कूल हेल्थ सर्टिफिकेट (स्कूल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र) और बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट (इमारत सुरक्षा प्रमाण पत्र) जारी होगा। इससे पहले निजी स्कूलों को यह दोनों प्रमाण पत्र एक साल के लिए जारी हुआ करता था। दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में शुक्रवार को यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। सदन से पहले बीते दिनों निगम की स्थायी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई थी। इस प्रस्ताव को सत्ता पक्ष के पार्षद सत्यपाल सिंह ने सदन में पेश किया और पार्षद पंकज लूथरा ने स्वीकृत किया। इसके सदन में सत्ता पक्ष ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया। निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट योगेश वर्मा ने बताया कि अब निजी स्कूलों को हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.