दिल्ली के नाइट क्लब में बीयर गिराना पड़ा युवक की जान पर भारी, बाउंसरों ने पीट-पीटकर ले ली की जान
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली के एक नाइट क्लब में महिला पर बीयर गिरने को लेकर हुए विवाद के दौरान बाउंसर की पिटाई से 29 वर्षीय कैब चालक की मौत हो गई। वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में हुई थी और मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी दलजीत के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दलजीत अपने 5-6 दोस्तों के साथ पार्टी करने नाइट क्लब गया था। वहां उसके एक दोस्त से क्लब मैनेजर की पत्नी पर बीयर गिर गई। इसी बात को लेकर वहां विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद क्लब के बाउंसरों ने दलजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी, और उन्हें बहुत ही बुरी तरह से पीटा गया। इसी दौरान जब उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, तो हमलावर उन्हें खींचकर वापस अंदर ले आए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.