नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए यमुना में प्रदूषण के एक स्रोत नजफगढ़ ड्रेन में दो नई अत्याधुनिक वीड हार्वेस्टर कम ट्रैश स्किमर मशीनों को पानी में उतारा। इन मशीनों का औपचारिक उद्घाटन व फ्लैग-ऑफ PWD और I&FC मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ मशीनों का शुभारंभ नहीं है, बल्कि दिल्ली को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थायी समाधान देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। नजफगढ़ ड्रेन लंबे समय से तैरते कचरे और जलकुंभी जैसी आक्रामक वनस्पतियों और बिना उपचारित प्रदूषकों को यमुना में पहुंचाता रहा है। हालांकि इन नई मशीनों के जरिए अब समस्या को उसके स्रोत पर ही नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे यमुना में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.