नई दिल्ली, मार्च 5 -- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई और राज्यों के राज्यपाल पद के लिए भी नए नामों की नियुक्ति की गई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना की जगह तरनजीत संधू को नया उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक कई राज्यों के राज्यपाल को बदला गया है। आइए जानते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, तो वहीं, सेवा निवृत्त सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया ...