नई दिल्ली, जनवरी 20 -- दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रोजाना होने वाली लंबी जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई ने बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एनएचएआई ने सुब्रतो पार्क पुलिस पोस्ट को अपग्रेड करने और वहां से जमीन लेकर तीन लेन की नई स्लिप रोड बनाने के लिए दिल्ली पुलिस को 18.4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।नई स्लिप रोड से नारायणा की राह होगी आसान यह नई तीन लेन वाली डेडिकेटेड स्लिप रोड एनएच-48 से नारायणा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बनेगी। इसके लिए पुलिस पोस्ट की करीब 785 वर्ग मीटर जमीन चाहिए, जिसके कारण पोस्ट के कुछ हिस्से को शिफ्ट करना पड़ेगा। एनएचएआई ने कहा है कि बदले में वे पुलिस पोस्ट का नया निर्माण करवाएंगे और 18.41 करोड़ रुपये देंगे। अब दिल्ली पुलिस की औपचारिक सहमति का इंतजार है। यह भी पढ़ें- बादल-कोह...