नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली सरकार द्वारका के सेक्टर-17 में एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना बना रही है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस मेडिकल कॉलेज में 8 मंजिला शैक्षणिक ब्लॉक, स्मार्ट क्लास, लैब, एक बड़ी लाइब्रेरी और स्टूडेंट के लिए अलग हॉस्टल की सुविधा होगी। यह ग्नीन बिल्डिंग होगी जिसमें सौर ऊर्जा और बारिश के पानी के संचय जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही सरकार मौलाना आजाद और LNJP मेडिकल कॉलेज के पुनर्विकास पर भी विचार कर रही है। दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि द्वारका सेक्टर-17 में लगभग 800 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई है। आठ मंजिल के इस मेडिकल कॉलेज में पढ़ने की जगह के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.