दिल्ली के द्वारका में दर्दनाक हादसा, गोल्फ कोर्स तालाब में एक साथ डूब गए 3 बच्चे
नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली के द्वारका में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा हो गया। यहां गोल्फ कोर्स तालाब में डूबकर एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गई। द्वारका सेक्टर 24 के इस तालाब में डूबकर मरने वाले तीनों बच्चों की उम्र 8-10 साल के बीच की बताई गई है। सेक्टर 23 पुलिस को सुबह 7.07 बजे घटना के संबंध में पीसीआर कॉल पर सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पाया कि गोल्फ कोर्स परिसर के तालाब में तीन बच्चे मृत हैं। फायर डिपार्टमेंट की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला गया।'तालाब किनारे मिले कपड़े पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले हैं,इससे संकेत मिलता है कि संभवत: तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.