नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दिल्ली के दो स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी ई-मेल के जरिए ही धमकी मिली है। आर्मी पब्लिक स्कूल को मिली धमकी को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 'हम ईमेल के सोर्स की जांच कर रहे हैं। इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर, स्कूल परिसर को खाली कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं।' स्कूल प्रशासन ने सोमवार सुबह ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.