दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने धमकी मिली है। यहां के रोहिणी के वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी गई और फायर विभाग की गाड़ियां तुरंत स्कूलों की तरफ दौड़ीं। इस दौरान बम स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची है। पूरे स्कूल परिसर को खाली करवाकर उसकी जांच की जा रही है। मामला शुक्रवार सुबह का है। सुबह के लगभग 9.37 और 9.57 पर दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक स्कूल और मयूर विहार इलाके के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी तुरंत ही दिल्ली पुलिस को दी। इसकी जानकारी फिर बम स्क्वॉयड और फायर विभाग को दी गई और सभी टीमें तुरंत स्कूलों की तरफ रवाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.