दिल्ली के तीन विधानसभा क्षेत्रों और 48 से ज्यादा इलाकों में 22 जुलाई बुधवार को नहीं आएगा पानी, देखिए लिस्ट
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली जलबोर्ड ने दो अलग-अलग अलर्ट जारी करते हुए शहर के 48 से ज्यादा इलाकों और तीन विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार (22 जुलाई और 23 जुलाई) को अलग-अलग समय के दौरान जल आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है। इस दौरान पहला अलर्ट जारी करते हुए जल बोर्ड ने बताया कि राजघाट के पास समता स्थल पर स्थित वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 'ट्रिप्लिकेट मेन' नाम की मौजूदा पाइपलाइन के एक हिस्से को भी बुधवार को बदला जाएगा और नई बिछाई गई पाइपलाइन से उससे जोड़ा जाएगा। जल बोर्ड ने बताया कि इस काम के चलते 22 जुलाई (बुधवार) की सुबह 11 बजे से 18 घंटे का शटडाउन लागू रहेगा। जिसके चलते कार्यस्थल से रामलीला ग्राउंड UGR तक साफ पानी की सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में जलबोर्ड ने बताया कि इस दौरान रामलीला ग्राउंड UGR कमांड क्षेत्र के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.