नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नए वित्त वर्ष के आगाज के साथ बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी व सीमावर्ती क्षेत्रों के टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अधिक भुगतान कर यात्रा करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का कहना है कि टोल टैक्स में मामूली वृद्धि की गई है, जो की वृद्धि की वार्षिक प्रक्रिया है। नई दरों के तहत निजी वाहनों के लिए पांच रुपये तक टोल बढ़ाया गया है।यूईआर-2 मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजायूईआर-2 पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा के रास्ते कार, जीप व वैन से आने-जाने वालों को अब एक तरफ की यात्रा के लिए 230 रुपये चुकाने होंगे। पहले 225 रुपये लगते थे। नई दरों के तहत एक दिन के भीतर जाकर लौटने के लिए दोनों तरफ यात्रा के लिए 350 रुपये टोल...