मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- बुढ़ाना। दिल्ली के तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर हिन्दू समाज के सैकड़ों लोगों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें तरुण को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर यशपाल खटीक ने कहा गया कि जिन गुंडों द्वारा तरुण खटीक की हत्या की गई है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा दोषियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कैंडल मार्च में अमन पंवार, वीरेंद्र मित्तल, विनोद खटीक, सतपाल खटीक, राजेश खटीक, सचिन खटीक, मनीष, अशोक, शिवम निमेष एड, पुनीत पंवार, कुलदीप बागड़ी, सुभाष राघव, मोनू मलिक, अंकुर सैनी, शुभम वाल्मीकि, योगेश प्रजापति आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.