दिल्ली के जसोला गांव में पतंग लूटने के चक्कर में नाले में बहा 15 वर्षीय किशोर, तलाश जारी
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- रजनीश पांडेय, नई दिल्ली दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित जसोला गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 15 साल का एक लड़का पतंग लूटने के चक्कर में नाले में गिरकर लापता हो गया। किशोर की पहचान मिथुन के रूप में हुई है। उसके पिता पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं और उनका परिवार जसोला में ही किराये के एक मकान में रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर मिथुन एक कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नाले में जा गिरा। इस नाले में भारी मात्रा में गाद और कचरा जमा है। सूचना मिलते ही पुलिस, एमसीडी और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इन टीमों ने देर रात तक किशोर की काफी खोजबीन की, लेकिन गाद और अंधेरे के कारण उसका को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.