नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिये धमकी मिली। कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने स्कूल खाली करा सभी परिसर की घंटों जांच की। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे के बाद स्कूल पहुंचे कर्मियों ने यह धमकी भरा ई-मेल देखा तो उन्होंने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। इस बार आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी और एक अन्य स्कूल समेत चार स्कूलों को धमकी मिली है। जांच के दौरान मौके पर डॉग और बम स्कवॉड, पुलिस, एंबुलेंस की टीमें मौजूद रहीं। मेल भेजने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.