नई दिल्ली, मार्च 22 -- दिल्ली के चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन फटने और पंप हाउस में पानी भरने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह रुक गई है। मरम्मत और पंप हाउस को दोबारा शुरू करने में लगभग 3 दिन का समय लग सकता है। इस दौरान कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत का तेजी से काम चल रहा है। लोगों से सावधानीपूर्वक पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क विवरण भी जारी किए गए हैं।पाइप फटने से जलभराव दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट-2 में पंप हाउस के समीप 600 एमएम व्यास की बैकवॉश लाइन के फटने के कारण पंप हाउस में जल भराव हो गया है। इससे वहां बिजली उपकरण और मशीने खराब हो गए हैं। इस तकनीकी ...