दिल्ली के चंदन होला में 2 गोदाम बने आग का गोला, दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला गांव में रविवार तड़के एग्जीबिशन आइटम्स (प्रदर्शनी सामग्री) के दो गोदामों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दूर से ही आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और दमकल की 24 से अधिक दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मचारियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।पीएनबी बैंक के पास लगी थी आग दिल्ली फायर सर्विस सेवा के प्रवक्ता राजेन्द्र अटवाल ने बताया कि रविवार रात 2:11 बजे चंदन होला में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास स्थित टिन शेड वाले गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती दौर में दो वाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.