नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- दिल्ली के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोविंदपुरी थाना पुलिस ने विकास मावी उर्फ विक्की मर्डर केस को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने मृतक का शव जंगल वाले इलाके से बरामद किया था। आरोपियों ने आपसी झगड़े के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान- विशाल राय, प्रवीण उर्फ पम्मी और केशव बिधूड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव भी बरामद कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली है। सबूत मिटाने की कोशिश में नष्ट किया गया सीसीटीवी डीवीआर भी मिल गया है। गोविंदपुरी थाने में 08 जुलाई को 2025 को विकास मावी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.