नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय एक युवक ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को मृत समझकर खौफ में आकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। जब युवती को होश आया तो युवक को पंखे से लटका देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे में आए। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.