भागलपुर, जनवरी 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड समारोह में इस बार बिहार की झांकी नहीं दिखेगी। इस बार बिहार के किसी भी थीम को मंजूरी नहीं मिली है। वर्ष 2025 में बिहार से नालंदा विश्वविद्यालय पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय झांकी में स्थान मिला था। भागलपुर परेड समारोह में 14 साल पहले दिखा था। नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड की बड़ी मकनपुर पंचायत के धरहरा गांव की परंपरा को दुनिया से परिचय कराया गया। वर्ष 2012 में महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण विषय पर धरहरा गांव में बेटियों के जन्म पर 10 फलदार पौधे लगाने की परंपरा दिखाई गई थी। इसके बाद भागलपुर को कभी भी राष्ट्रीय मंच पर यहां की संस्कृति, कला और प्राकृतिक उपलब्धि को दिखाने का मौका नहीं मिला है। लेकिन अब कोशिश हो रही है कि अगले साल बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.