लखनऊ, जून 14 -- नई दिल्ली में शुक्रवार देर रात खराब मौसम, तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण कई फ्लाइटें वहां उतर नहीं पाईं। ऐसे में दिल्ली जाने वाली विभिन्न एयरलाइंस की आठ उड़ानों को चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें घरेलू उड़ानों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल रही। मौसम सामान्य होने के बाद सभी विमानों को उनके निर्धारित गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हैदराबाद-पूर्णिया-हैदराबाद फ्लाइट तकनीकी कारणों से कैंसिलउड़ानों का डायवर्शन एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, देर रात से सुबह तक लगातार उड़ानों के डायवर्जन के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर गतिविधियां बढ़ गईं। बड़ी संख्या में यात्रियों को विमान के दोबारा रवाना होने तक इंतजार करना पड़ा। सबसे पहले एयर इंडिया की उड़ान (एआई-2904) को आंध्र प्रदेश से दि...