नई दिल्ली, फरवरी 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी पासपोर्ट मामले में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में तैनात क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि क्लर्क जेल भेजे जा चुके दलाल विवेक गांधी और एक महिला के सीधे संपर्क में था और इसी के जरिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि बुधवार को मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में क्लर्क के पद पर है। जांच में सामने आया है कि पुष्पेंद्र और जेल भेजे जा चुके दलाल विवेक गांधी के बीच संपर्क था। इसके अलावा पहले जेल भेजी जा चुकी महिला से भी आरोपी क्लर्क के संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि विवेक गांधी ने पुष्पेंद्र के जरिए पासप...