नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकील और उसके ही क्लाइंट के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहस के बाद क्लाइंट और उसके साथियों ने वकील पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।आरोपियों की हुई गिरफ्तारी घायल हुए अधिवक्ता का नाम अमन गंभीर है। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि वकील की एमएलसी कराई जा रही है। शिकायत के बाद केस दर्ज कराया जाएगा। लाइव हिन्दुस्तान आपके साथ वीडियो साझा नहीं कर सकता है। वीडियो में गालियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही खून भी बहता दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्टिकर गैंग की मदद करने वाले 2 पुलिसकर्मी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.