हेमंत कुमार पांडेय, मार्च 12 -- बुराड़ी इलाके से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक निजी संस्थान का ट्यूशन टीचर पिछले दो साल से अपनी तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। आरोपी टीचर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली इन छात्राओं को फोटो-वीडियो वायरल करने और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी देकर चुप कराता था। पीड़ित छात्राओं ने सोमवार को थाने में अपनी आपबीती बताई। छात्राओं का आरोप है कि आरोपी धीरज चौधरी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, मारपीट और बंधक बनाने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 17 वर्षीय पीड़िता रंजना (परिवर्तित नाम) के अनुसार अक्तूबर 2...