दिल्ली के कैलाश नगर में खौफनाक कांड; गला रेतकर महिला की हत्या, पति खालिद फरार
रजनीश कुमार पाण्डेय, जून 13 -- दिल्ली के कैलाश नगर में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या किए जाने की खौफनाक वारदात सामने आई है। महिला अपने पति खालिद के साथ चंदरपुरी झुग्गी में रहती थी। पिछले दो साल से महिला का खालिद से वैवाहिक विवाद चल रहा था। शनिवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को महिला की खून से सनी लाश मिली। वारदात के दिन से ही उसका पति फरार है, जिसके कारण पुलिस का शक उस पर गहरा गया है। पुलिस ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। वारदात की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आला अधिकारियों और क्राइम व एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पुलिस जांच में शक की सुई मृतका के पति पर ही घूम रही है। फिलहाल पति फरार है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है। डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, मृतका की पहचान 34-35 वर्षीय रुखस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.