नई दिल्ली, जून 16 -- राजधानी दिल्ली में 14 जून को खत्म हुए जनगणना 2027 के पहले चरण में करीब 76 लाख मकानों और करीब 55 लाख परिवारों का सर्वे किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सर्वे में दिल्ली में 2.3 करोड़ से अधिक लोगों के रहने की जानकारी सामने आई है। जनसंख्या के मामले में टॉप 3 जिलों को देखें तो इनमें उत्तर-पूर्वी जिला सबसे ऊपर है, जबकि दक्षिण-पश्चिम दूसरे नंबर पर और पश्चिम जिला तीसरे नंबर आता है। इन तीनों जिलों की कुल आबादी 78 लाख से ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम जनसंख्या के मामले में नई दिल्ली जिला सबसे आगे है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की जनसंख्या कितनी; किस जिले की आबादी कम, किसकी सबसे ज्यादा? जनगणना आंकड़े13 जिलों में 76 लाख घरों का सर्वे अधिकारियों ने बताया कि 'हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस' (एचएलओ) के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के...