नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आजकल हर चीज प्रोसेस्ड हो चुकी है। बाजार में सबकुछ पैकेट में आपको आसानी से मिल जाएगा और वो हमारे लिए कितना हेल्दी है इसकी जानकारी के बिना हम उसे खा भी लेते हैं। बाजार में हर चीज देखने में अच्छी लगती है और हम उसे खरीद लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये चीजें बड़ी बीमारियों को पैदा कर रही हैं। पैकेट वाले फूड्स काफी टेस्टी होते हैं लेकिन इनमें मौजूद फैट्स, नमक, चीनी शरीर के लिए अनहेल्दी होते हैं और यही कारण है कि आजकल लोगों को कम उम्र में डायबिटीज, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। दिल्ली के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा का कहना है कि कुछ खाने की चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आपको घर में आने से बैन कर देना चाहिए। इन्हें खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है, बीपी की समस्या रहती है और कम उम्र में मधुमेह भी हो जा...