मऊ, जून 28 -- घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। घोसी में मोहर्रम के जुलूस में दिल्ली से शिरकत करने आये युवा कारोबारी ने घासी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की सराहना की और कहा कि उनकी जैसी धारणा थी उसके इतर यहां माहौल देखने को मिला। देश की राजधानी दिल्ली से स्थानीय तहसील अन्तर्गत नगर क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में शिरकत करने के लिये आये दिल्ली के युवा कारोबारी मोहम्मद रजा ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बताया कि जैसा उसे बताया गया था उत्तर प्रदेश पुलिस के बारे में जिससे उसके मन में यूपी पुलिस के लिये गलत धारणा थी कि सूबे की पुलिस समुदाय विशेष के प्रति कार्य करती है लेकिन यहां आकर मेरी धारणा ही बदल गई। यह भी पढ़ें- Purnia News मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए सांसद पप्पू यादव उन्होंने बताया कि मुस्लिम पर्व पर सुरक्...