नई दिल्ली, जुलाई 28 -- राहुल मानव, नई दिल्ली दिल्ली में एमसीडी ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण एवं आवासीय संपत्तियों के दुरुपयोग के खिलाफ अपने निरंतर प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार्मो करोल बाग जोन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग अभियान चलाया। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भवन विभाग की ओर से निगम अधिनियम और भवन उप नियमों के प्रावधानों के तहत की गई है। अभियान के दौरान एमसीडी ने पंजाबी बाग क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिसमें अवैध रूप से किए गए संरचनात्मक विस्तार को हटाया गया। इस कार्रवाई के तहत भूतल पर बनी अनधिकृत छत के पैनलों को तोड़ा गया। गैस कटर की सहायता से सरियों रीइन्फोर्समेंट को काटा गया और प्रथम तल पर निर्मित अ...